फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आसमान में आधे घंटे तक चक्कर काटता रहा हवाई जहाज, ग्रामीणों में हलचल

Tue, 14 Oct 2025 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्र में चक्कर काटता हवाई जहाज। स्रोत वीडियोग्रेब
विज्ञापन
एटा। अलीगंज क्षेत्र के 6 गांव के ऊपर आसमान में करीब आधे घंटे तक एक हवाई जहाज गोल चक्कर काटता रहा। इसको देख लोगों में हलचल मच गई। अप्रिय घटना की आशंका पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद हवाई जहाज आगे बढ़ गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव देवतरा, गैसिंगपुर, नगला मुरली, अकबरपुर कोट आदि गांव के लोग आसमान में आधे घंटे तक हवाई जहाज के चक्कर काटने से संशय में पड़ गए। देवतरा के ग्राम प्रधान महेंद्र राजपूत ने बताया हवाई जहाज के 80 से ज्यादा चक्कर लगाने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के आने तक हवाई जहाज मैनपुरी जिले की दिशा में आगे बढ़ गया। प्रधान ने बताया कि हवाई जहाज आसमान में कलाबाजी कर रहा था। उसको तिरछा देख गिरने की आशंका पर लोग डर गए। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बताया कि इसकी चर्चा सुनी है। सही जानकारी मिलने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें