फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: होमगार्ड की पिटाई करने वाले पुलिस की गिरफ्त से दूर

Mon, 03 Feb 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। दो सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक होमगार्ड दरोगा को उसके ही गांव के लोगों ने पुरानी रंजिश के कारण पीटकर लहूलुहान कर दिया। अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

घायल होमगार्ड शिव सिंह निवासी गांव सुपैती ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। आरोप है कि दो सप्ताह पूर्व वह गांव से बाहर प्लांट में स्थित अपनी झोपड़ी में मौजूद था। तभी गांव के सुशील एवं करुआ ने हाथ में पहने लोहे के पंच व डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
होमगार्ड दराेगा ने संवाद को बताया कि मेरी तबीयत अभी तक ठीक नहीं है। आरोपी लगातार फैसले के लिए दबाव बना रहे हैं। थाना प्रभारी नीता माहेश्वरी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें