उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ के तत्वावधान में शिक्षामित्रों ने बुधवार
को अवशेष एरियर, मानदेय, द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों के सत्यापन कराने
आदि समस्याओं को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने बीएसए से
अतिशीघ्र शिक्षकों की समस्याओं को संज्ञान लेते हुए उनके निदान की मांग की।
जिला संरक्षक तेजभान सिंह ने कहा कि कई माह से शिक्षकों की समस्याएं
लंबित है लेकिन विभाग लगातार शिक्षकों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है।
विभाग की लापरवाही से शिक्षकों की समस्याएं बढ़ रही हैं।
उन्होंने ज्ञापन
में मांग करते हुए कहा कि समायोजित शिक्षा-मित्रों का अवशेष एरियर का
भुगतान शीघ्र कराया जाए। अवशेष शिक्षा मित्रों का मानदेय दिलाया जाए।
द्वितीय बैच के शिक्षा मित्रों का सत्यापन कराया जाए। इन सभी समस्याओं का
निराकरण यदि विभाग ने नहीं किया तो सभी शिक्षक सामूहिक रूप से प्रदर्शन
करने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन के दौरान राजेश शर्मा, हरीश सोलंकी,
सत्यवीर माथुर, सुनील माथुर, संतोष यादव, गौरव यादव, पुष्पेंद्र यादव, नौकम
सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।