चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शुक्रवार को रबी गोष्ठी, किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को जैविक और वैज्ञानिक तरीके से खेती करके उपज बढ़ाने का आह्वान किया गया। उन्हें कृषि योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र ने कहा कि उन्नतशील खेती के लिए वैज्ञानिक तरीकों को अपनाना जरूरी है।
एडीएम सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किसानों से जैविक खेती पर ध्यान देने का आह्वान किया। कहा कि जैविक खेती की फसलों का दाम सामान्य फसलों से अधिक मिलता है। वहीं ये स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होती हैं। जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान ने किसानों को विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विशेषज्ञ मनीष कुमार ने मिश्रित खेती के लाभ बताए।
कृषि विशेषज्ञ अमर सिंह, जयपाल सिंह ने भी वैज्ञानिक तरीके से खेती की जानकारी दी। वहीं किसान मेले में बीज कपंनियों, ट्रैक्टर विक्रेताओं, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, मत्सय विभाग, मृदा परीक्षण आदि के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। इस मौके पर आत्मा योजना के डिप्टी परियोजना निदेशक राजकुमार, आरपी सिंह, अशोक गौतम, चंद्रप्रकाश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विभिन्न फसलों में ज्यादा पैदावार प्राप्त करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया। इसमें गेहूं के लिए अजयपाल, गजेंद्र सिंह, धान में चरन सिंह, मुख्तियार अहमद, अरहर में किशोरी लाल, चंद्रपाल, मसूर में होते लाल, मुन्ना लाल, शंकरस लौकी में बृजेंद्र सिंह, तोरई में नत्थू सिंह, इंद्र सिंह, लहसुन में वीरेंद्र सिंह, नवल किशोर, मसाला मिर्च में बुद्धपाल, सोने लाल को पुरस्कृत किया गया।