उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को आर्य विद्यालय में संपन्न बैठक में शिक्षक समस्याओं पर विचार किया गया। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गुमान सिंह यादव ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के बाद दिल्ली के जंतर मंतर पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए विशाल धरना आयोजित किया जाएगा। अखिल भारतीय माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पूरे देश के शिक्षक एकजुट हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. नंदलाल यादव ने बताया कि छह और सात फरवरी को मुरादाबाद में संघ का दो दिवसीय प्रादेशिक शिक्षक सम्मेलन आयोजित होगा। जिलामंत्री सत्यवीर सिंह दिनकर ने बताया कि तीन फरवरी को संघ का प्रतिनिधि मंडल शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलेगा।
इस मौके पर उमेशचंद्र, प्रमोद उपाध्याय, अमित श्रीवास्तव, शिवकुमार, सिद्धार्थ तिवारी, रविकांत वर्मा, पवित्र चौधरी, अजीत कुमार, डॉ. मनोज मिश्रा, भरत सिंह, रामकैलाश, रामप्रकाश, कमल निवास, राजेश यादव आदि लोग मौजूद थे।