फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जन आरोग्य मेले में त्वचा रोग के साथ बुखार के मरीज बढ़े

Sun, 14 Dec 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
राजा का रामपुर पीएचसी पर मरीजों का परीक्षण करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले के सभी 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें कुल 2231 मरीजों ने उपचार लिया। सबसे अधिक संख्या त्वचा के मरीजों की रही। वहीं बुखार के मरीज पिछले मेले की अपेक्षा अधिक रहे।
विज्ञापन


मेले में 886 पुरुष, 889 महिलाएं, 456 बच्चे उपचार के लिए आए। चिकित्सकों ने लक्षण के आधार पर 9 बुखार रोगियों की मलेरिया व 1 की डेंगू की जांच कराई। रिपोर्ट में किसी भी मरीज में मलेरिया या डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। पेट दर्द, कब्ज व गैस से संबंधित 253, सांस के 138 मरीजों का भी उपचार किया गया। 38 मरीजों में क्षय रोग के लक्षण देखे गए। इनका अलग से नाम दर्ज कर जांच कराई गई।

इसके साथ ही लिवर से संबंधित 62, त्वचा के 350, बुखार के 129 के साथ 564 अन्य मरीजों ने उपचार लिया। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सभी पीएचसी पर लगाया गया। पिछले जन आरोग्य मेला की अपेक्षा बुखार के 48 मरीज अधिक मिले हैं। पहले बुखार से पीड़ित 81 मरीज मिले थे इस बार 129 संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें