शुक्रवार को मिर्जापुर के जेल अधीक्षक अनूप सिंह ने जिला जेल का चार्ज संभाल लिया है, वहीं एटा जेल के जेल अधीक्षक ओपी कटियार को मिर्जापुर भेजा गया है। अनूप सिंह ने देरसायं चार्ज संभाल लिया था। वहीं पुलिस मोबाइल की गुत्थी को पूरी तरह से सुलझा नहीं सकी है।
जिला जेल में तीन मार्च से शुरू हुई उथल-पुथल के बाद जेलर, जेल अधीक्षक को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। जेलर के बाद 16 मार्च को जेल अधीक्षक पद से हटाए गए ओपी कटियार के बाद पद रिक्त चल रहा था, वहीं फीरोजाबाद के जेलर शिवकुमार यादव अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे हैं। शुक्रवार को जेल में नए जेल अधीक्षक अनूप सिंह कठेरिया की तैनाती हो गई। शासन के आदेश के बाद देरसायं चार्ज संभाल लिया। वहीं जिला जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा, उसे लेकर फिलहाल गुत्थी सुलझती नजर नहीं आ रही है। फिलहाल पुलिस दुकान मालिक की तलाश में दविशें दे रही है।