फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 12 लाख की लागत से बनेगा पालिका का नया भव्य प्रवेश द्वार

Sun, 02 Aug 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। नगर पालिका परिषद के मुख्य प्रवेश द्वार के कायाकल्प का कार्य शनिवार से शुरू हो गया है। करीब 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस भव्य द्वार में लाल राजस्थानी पत्थरों का प्रयोग किया जाएगा, जिसे स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों को कार्य में पूर्ण गुणवत्ता और तय समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए श्रमिकों द्वारा दोनों ओर पिलर खड़े करने हेतु पांच फीट गहरे गड्ढे खोदने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। यह द्वार 10 फीट चौड़ा और 18 फीट ऊंचा होगा। इसकी भव्यता बढ़ाने के लिए इस पर लाल राजस्थानी पत्थर लगाए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस से पहले द्वार का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें