फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह सर्द हवाएं, दोपहर में खिली धूप

Mon, 02 Feb 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह चलीं सर्द हवाएं, दोपहर में निकली धूपलगातार तीन दिन तक मौसम साफ रहने के बाद सोमवार को आसमान में एक बार फिर बादल छा गए। वहीं, सुबह ठंडी हवाएं चलीं और दोपहर में धूप खिली। धूप निकलने से प्रदर्शनी में भी रौनक नजर आई। दूसरी ओर आसमान में छाए काले बादलों ने एक बार फिर आलू किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। उनकी मानें तो फिर बारिश होने से आलू की फसल खराब हो सकती है।
विज्ञापन





मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला नजर आ रहा है। सोमवार को छाए बादलों से लोगों को बारिश होने की संभावनाएं नजर आ रही है। इधर, सुबह चली ठंडी हवाओं ने तीन दिन की राहत के बाद फिर से सर्द मौसम का अहसास कराया। सुबह बाहर निकले लोगों को गलन महसूस हुई। इससे इतर बारिश होने की बढ़ रहीं संभावनाओं से लोगों को यह मौसम रास भी नहीं आ रहा है। मौसम के बदले मिजाज से आलू किसान तो बहुत चिंतित नजर आ रहे हैं। उनकी मानें तो अबकी बारिश होने से उनकी फसल को नुकसान हो सकता है। बता दें कि अब पिछैती आलू की खोदाई शुरू होने वाली है।




वहीं, बारिश होने से गेहूं किसानों को बहुत फायदा होगा। बारिश से गेहूं में लगने वाली किसानों की सिंचाई बच जाएगी। बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में अंधाधुंध बिजली की कटौती से सिंचाई बाधित होती है। ऐसे में बारिश गेहूं किसानों के लिए कम से कम संजीवनी का काम कर जाएगी। दूसरी ओर दोपहर में निकली धूप व प्रदर्शनी के हो रहे समापन के चलते खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें