फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से जमकर हुई खरीदारी

Mon, 09 Nov 2015 06:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपोत्सव पर्व का शुभारंभ सोमवार को धनतेरस पर्व के साथ हो गया।  लोगों ने बाजार से पर्व संबंधी सामान की जमकर खरीदारी की। इससे बाजार में अच्छी खासी भीड़ रही।  ग्राहकों की भीड़ निकलने से दुकानदारों के चेहरों की चमक देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

पर्व नजदीक आ जाने से लोगों में उत्साह नजर आने लगा है। पर्व की खरीदारी को लेकर लोग बाजारों में निकल पड़े।  बाजारों से रेडीमेड कपड़े, जूते, बर्तन, खील, खिलौने सहित अन्य सामान की खरीदारी की। इन सभी दुकानों पर भीड़भाड़ देखी गई। लोगों ने त्योहार की खरीदारी करके बच्चों को त्योहार की खुशियों में शामिल किया। दिन भर बाजार में गहमागहमी बनी रहने से दुकानदारों को फुर्सत नहीं मिल पा रही थी। पर्व को देखते हुए दुकानदारों द्वारा अपने यहां अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी निर्धारित की गई थीं। देर रात तक भीड़ भाड़ का दौर चलता रहा।

खिल उठा बर्तन बाजार
कासगंज। धनतेरस पर बर्तन की खरीद गांव देहात से लेकर शहरी क्षेत्र तक के लोगों ने की। सुबह के समय जहां बाजार में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भीड़ रही तो शाम के समय शहरी क्षेत्र के लोग खरीदारी को निकल पड़े। उपहार में देने के लिए उद्योगपतियों ने भी अपने समान बाजार से उठाकर वितरित कर दिए। काफी संख्या में महिलाओं ने बाजार में पहुंच कर खरीदारी की। लोगों ने घर की जरूरत के हिसाब से खरीदारी की। टिफिन, बाल्टी, दूध की बाल्टी, कटोरदान सहित अन्य सामन की खरीदारी की।
विज्ञापन

 
युवाओं ने खरीदे वाहन
धनतेरस पर्व पर आटो मोबाइल कारोबार में अच्छी चमक रही। युवाओं ने वाहनों की खरीद कर धनतेरस मनाई। बाजार में उम्मीद से कहीं अधिक कारोबार हुआ। कारोबारी डिमांड तक पूरी नहीं कर पाए। इससे तमाम खरीदारों को मायूसी भी हाथ लगी। अच्छा कारोबार होने से कारोबारियों के चेहरे की चमक देखते ही बन रही थी। एजेंसियों पर वाहन खरीदने वालों की भीड़ सुबह से ही जुटना शुरू हो गई। पहले से ही बुकिंग कराने के अलावा अन्य ग्राहक भी खरीदारी को पहुंचे।  

स्मार्ट फोन बाजार में बूम
युवाओं के बीच मोबाइल खरीदने को लेकर भी खासा उत्साह देखा गया। युवाओं ने कीमती से कीमती सेट तक बाजार से खरीदे। कारोबारियों की दुकानों पर युवाओं का हुजूम लगा रहा। युवाओं ने बाजार से स्मार्ट फोन खरीदने को प्राथमिकता दी। एक करोड़ तक का मोबाइल कारोबार पहुंच गया।

दीपक जलाने का बरकरार है क्रेज
कासगंज। दीपोत्सव पर्व पर दीपक जलाने का क्रेज लोगों में बरकरार है। पर्व को देखते हुए कुंभकारों ने बाजार में जगह जगह मिट्टी के दियों के फड़ सजाए हैं। इन फड़ों पर लोगों ने खरीदारी भी शुरु कर दी है।

आकर्षक झालरों ने लुभाया
कासगंज। बाजार में जगह-जगह आकर्षक झालरें विक्रेताओं के द्वारा बेची जा रही हैं। सजावट के इन सामानों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। लोगों के द्वारा सजावट के सामानों की जमकर खरीदारी की जा रही है। लोगों के बीच झालरें आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं।

सजावट के सामानों की हुई खरीददारी
कासगंज। दीपोत्सव पर्व पर घरों को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए लोगों के द्वारा बाजारों से सजावट के सामान की खरीददारी की गई। लोगों ने विद्युत झालरों के अलावा बंधनवार, कलेंडर पोस्टर, झालरें सहित अन्य सजावट के सामान खरीदे।

सराफा कारोबार में रहा तेजी का रुख
कासगंज। धनतेरस की मांग निकलने से सराफा कारोबार में तेजी का रुख रहा। सोना 26200 के भाव पर बिका। चांदी में भी तेजी रही। चांदी 35700 रुपये किलो के भाव पर इसकी बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें