विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा फरीदपुर बरेली में आयोजित प्रांतीय बौद्धिक प्रतियोगिता में केशव सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप जीत ली। वैदिक गणित प्रदर्शन में शुभम वार्ष्णेय, वैदिक गणित प्रयोग में अनुज कुमार, मॉडल में मोहित कुमार, विज्ञान प्रतियोगिता में सूक्ष्म पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वच्छता मॉडल में विक्रांश शर्मा, संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कुलदीप राजपूत, रामेंद्र सिंह, कार्तिकेय पांडेय आदि तृतीय रहे। प्रतिभागियों का नेतृत्व सुरेश चंद्र, नेत्रपाल आदि ने किया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर संस्था अध्यक्ष आशुतोष मिश्र, व्यवस्थापक वीरेंद्र वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया। क्षेत्रीय प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 17 और 18 नवंबर को होगा।