फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास बैंक के तत्कालीन प्रबंधक ने किया दो करोड़ रुपये का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ग्राम विकास बैंक के तत्कालीन प्रबंधक द्वारा करीब दो करोड़ रुपये का गबन करने की शिकायत की जांच के बाद नौ लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। वर्तमान प्रबंधक की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना मिरहची में शुक्रवार को सहकारी ग्राम विकास बैंक के प्रबंधक रनवीर सिंह तहरीर देकर बताया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक विशेष कुमार शर्मा निवासी थाना, कस्बा उझानी जिला बदायूं सहित नौ लोगों ने साठगांठ करके एक करोड़ 98 लाख 95 हजार 506 रुपये का गबन किया है।
तहरीर में कहा गया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक की ओर से नकदी, वसूली प्राप्ति और ऋण माफी की रकम को गुमराह कर वसूल किया गया। इस रकम का गबन करने के बाद बंदरबांट किया जाता था। प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज ने बताया कि शाखा प्रबंधक की शिकायत की गई थी। इसके बाद विभागीय जांच कराई गई और जांच में गबन का मामला सामने आया।
विज्ञापन

आरोपी पर वर्ष 2010 से 2020 तक करीब दो करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक विशेष कुमार शर्मा रिटायर्ड हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें