फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एमजीएम विद्यालय में हुई फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 05:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। नगर के एमजीएम विद्यालय में 25 जुलाई को दो ग्रुप में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पांच दिन पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घटना में पुलिस ने 17 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


घटना में अंबरीश उर्फ पिक्कू निवासी रेजुआ को गिरफ्तार किया गया है जो इस घटना का मुख्य आरोपी बताया गया है। इससे पहले पुलिस ने रविवार को मंडनपुर निवासी दो भाइयों को गिरफ्तार किया था। 25 जुलाई को बाबा और शाका ग्रुप में दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से भगदड़ मच गई थी। दुकानों के शटर गिराकर दुकानदार और रेहड़ी वाले रेहड़ी छोड़कर भाग गए थे।
मौके पर मिले कई जोड़ी जूते-चप्पल भगदड़ की गवाही दे रहे थे। पुलिस के आने पर फायरिंग बंद हो सकी थी। फायरिंग में शामिल युवकों के भागने पर पुलिस ने मौके से चार बाइक बरामद की थीं। इस मामले में पुलिस ने 17 युवकों को नामित करते हुए 20-25 अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें