फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: साहिबा हत्याकांड का मुख्य आरोपी पिता भी गिरफ्तार

Mon, 05 Jan 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कांशीराम कॉलोनी में प्रेम विवाह के कारण एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मुुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपियों ने मृतक व उसके साले को समझौता करने के बहाने बुलाया। घर में घुसते ही चाकू चलाते हुए जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र में मानपुर के पास कांशीराम कॉलोनी में रविवार को प्रेम विवाह के विरोध में साहिबा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के साले अर्जुन ने बताया लगभग 20 दिन पूर्व उसने कॉलोनी के ही रहने वाले रामू की दूसरे नंबर की बेटी गौरी के साथ प्रेम विवाह किया था। इस बात से रामू नाराज चल रहा था। रविवार को कॉलोनी में ही इस मामले की पंचायत होनी थी। आसपास के लोग एकत्रित होने लगे। उसी समय रामू के घर से सूचना आई कि बहनोई साहिबा को भेज दो, हम लोग शांति के साथ बात करना चाहते हैं।

यह सुनकर साहिबा और बड़ा भाई सुरजीत उनके आवास पर पहुंच गए। यह देखते ही रामू व उसके भतीजे अमन ने चाकू चलाते हुए जानलेवा हमला कर दिया। जब तक शोर सुनकर अन्य लोग बचाने पहुंचे, दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके ष्थे। इनको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया। वहां चिकित्सक ने साहिबा को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार के राजा सिंह ने रामू और इसके भतीजे अमन पर प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि अमन को रविवार और रामू को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें