फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिकी जमीन का धोखाधड़ी से पत्नी के नाम करा लिया बैनामा

Sun, 28 Dec 2025 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव नगला विजयी ढकपुरा निवासी रघुनाथ सिंह ने पांच लोगों के खिलाफ थाना जैथरा में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि व्यक्ति ने बिकी हुई जमीन का पत्नी के नाम बैनामा कर धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

गांव नगला विजयी ढकपुरा थाना जैथरा निवासी रघुनाथ सिंह ने प्राथमिक में लिखा है कि गांव के ही रामनाथ, विचान सिंह, कश्मीर सिंह, नेपाल सिंह और वीरपाल सिंह ने 13 सितंबर 2006 को उसकी पत्नी रामकुंवरि के नाम कुछ भूमि का बैनामा किया। इसकी कीमत 1.04 लाख रुपये ली। भूमि खरीदने के बाद भी पत्नी का नाम दर्ज नहीं हुआ। पता किया तो मालूम पड़ा कि इस भूमि को पूर्व में ही 30 सितंबर 2005 को बेच दिया गया है। मामले में धोखाधड़ी की जब आरोपियों से शिकायत की तो उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही जो रुपये लिए थे, उन्हें वापस करने से मना कर दिया। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें