अरुणा नगर अतिथि निवास में बुधवार को खादी ग्रामोद्योग के सिंगिंग और टैलेंट हंट मे बच्चों ने लोक गीत, नृत्य, गजल एवं नाटय मंचन कर धमाल मचाया। रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं, छात्राओं, स्वास्थय सेविकाओं को सम्मानित किया गया।
अनाथ बच्चों पर नाट़य मंचन कर कार्यक्रम में मौजूद लोगों की आंखें नम कर दी। अंत में सेवा संस्थान की ओर से शिक्षा और समाजिक कार्यंो में बेहतर काम करने के लिए 20 महिलाओं, 15 छात्राओं, 18 स्वास्थ्य सेविकाओं और मेधावियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एबीएसए ओमप्रकाश अकेला रहे, रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका चेयरमैन राकेश गांधी और महिला थानाध्यक्ष सुमनलता ने दीप प्रज्जवलित करके किया। फूलमाला, दुर्गेश, पूजा, श्रद्धा, सुभी शर्मा, अनुराग, नेहा यादव समेत सेवा संस्थान से जुड़े लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।