डीआईजी गोविंद अग्रवाल ने गुरुवार को कोतवाली पटियाली का निरीक्षण किया। सभी अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए।
डीआईजी गोविंद अग्रवाल को पुलिस गार्द ने सलामी दी। उन्होने अपराध रजिस्टर, दैनिक रजिस्टर, महिला उत्पीड़न, शिकायती को चेक किया। शास्त्रागार में पहुंचकर असलाह चेक किए। लंबित विवेचनाओं के बारे में जानकारी ली। विवेचनाओं के समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कोतवाली के सरकारी आवास, हवालात आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली में खडे़ विभिन्न मामलों में जब्त किए गए वाहनों के शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
पत्रकारों को बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं जो कुछ खामियां मिली हैं उनको दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार, सीओ अमृतलाल, कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार, महिला इंस्पेक्टर सरोजसोम, एसआई सुशील कुमार, विष्णु रावत, शिवम तोमर, यतेंद्र, राहुल यादव मौजूद रहे।