जिला प्रदर्शनी में बुधवार रात चंद्रमुखी विषय पर आयोजित हास्य नाटक में कलाकारों ने उपस्थित जनो को गुदगुदा कर महफिल में देर रात तक रंग जमाए रखा। वहीं गुरुवार को नुमाइश में कलाकारों ने डांस प्रस्तुत कर लोगों की खूब तालियां बटोरीं।
नुमाइश में गुरुवार रात लखनऊ से आए कलाकारों ने चंद्रमुखी पर हास्य नाटक प्रस्तुत कर पंडाल में देर रात तक महफिल जमाए रखी। कलाकारों के हास्य चुटकले और नाट्य मंचन देख उपस्थितजनों ने खूब तालियां बजाईं। गुरुवार को सरकारी प्रदर्शनी के पंडाल में कलाकारों ने फिल्मी, गुजराती, पंजाबी, धुनों पर थिरक कर समां बांध दिया। प्रदर्शनी देखने आए लोगों की भीड़ कलाकारों की प्रस्तुति पर तालियां बजाकर उत्साह बढ़ा रही थी। गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया। मुन्नी देवी, जमशेद आलम, धनंजय भदौरिया, बसंत पतझड़, पालिका चेयरमैन राकेश गांधी समेत अनेक लोग कार्यक्रम का लुत्फ उठाते प्रदर्शनी में दिखाई दिए।