फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति पर कार से खींचकर लोहे की रॉड से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पंचायत चुनाव से पूर्व ही जिले में आपराधिक घटनाएं शुरू हो गई हैं। निवर्तमान प्रधान पति पर कार से खींचकर लोहे की रॉड से हमला कर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। घायल के भतीजे की ओर से आठ लोगों को नामित किया है। पुलिस ने घायल का डॉक्टरी मुआयना करने के बाद मुकदमे की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव खेड़िया निवासी सुशैन कुमार की ओर से बृहस्पतिवार को दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया है कि चाचा रामखिलाड़ी रविवार को कार से घर लौट रहे थे। तभी गांव के संदीप कुमार सहित आठ लोगों ने गांव के बाहर बाइकों से रास्ता रोक लिया और चाचा को कार से खींचकर तमंचे की बट और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
चीख पुकार पर चाचा को आरोपियों के चंगुल से किसी तरह से बचाया और थाना लेकर पहुंचे, यहां से उपचार और डॉक्टरी कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। उनका कहना है कि हमलावरों की पिटाई से चाचा के हाथ और पैर में फैक्चर हो गया। घायल की पत्नी विदोत्मा देवी वर्तमान में प्रधान हैं। आरोप है कि हमलावर भी प्रधान पद की उम्मीदवारी का दावा कर रह रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह ने बताया है कि दोनों पक्षों में प्रधानी के चुनाव को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चली आ रही है अब तक दोनों पक्षों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, रविवार को भी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई है और एक पक्ष की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दूसरी ओर थाना जैथरा में अवनेश उर्फ गुड्डू निवासी रूपधनी ने गांव के ही सत्य कुमार के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट कर धमकी देने और कोतवाली नगर में रामबेटी पत्नी रामवीर सिंह निवासी आंबेडकर नगर ने पड़ोसी रामनिवास सहित छह के खिलाफ घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट कर गाली-गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें