फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को नशे में झूमते देख किया शादी से इनकार

Tue, 23 May 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बे के एक गेस्टहाउस में सोमवार देर रात शादी का माहौल एकाएक उस वक्त गहमागहमी में बदल गया जब दूल्हन ने वरमाला डालने से इनकार कर दिया। कारण था दूल्हे का नशे में धुत होना।  हालांकि परिजनों ने उसकी उम्र छिपाने का भी आरोप लगाया। सुलह के लिए काफी देर दोनों पक्षों में पंचायत हुई लेकिन लड़की के इंकार के बाद उसके परिवारीजन भी अड़ गए। आखिरकार बरात बैरंग लौट गई।

आगरा के नुनिहाई से गिरजू पुत्र मुगल पहलवान की बरात कस्बे के एक गेस्टहाउस में पहुंची तो लड़की पक्ष ने खूब आवभगत की। बरात चढ़ने के बाद दूल्हा वरमाला के लिए पहुंचा। यहां दुल्हन ने दूल्हे के हावभाव देखे तो उसे पता चला कि दूल्हा शराब पीकर आया है।
विज्ञापन


इस पर उसने वरमाला डालने से इंकार कर दिया। परिवारीजनों ने वरमाला डालने के लिए जोर दिया, लेकिन उसने साफ इंकार कर दिया और रोने लगी। इसके बाद दुल्हन की मां और भाई भी दुल्हन के पक्ष में आ गए और शादी से इंकार कर दिया। बरात लौटने के बाद लड़की के परिवारीजन गेस्टहाउस खाली कर अपने घर लौट गए।
विज्ञापन


दुल्हन की मां ने बताया कि उन्हें धोखे में रखा गया, बिचौलिया और लड़के के पिता ने आगरा में गोद की रस्म के दौरान भी लड़का नहीं दिखाया, कह दिया कि बाहर गया है। कई बार लड़के से मुलाकात की कोशिश की गई, लेकिन मुलाकात नहीं कराई गई। लड़की के भाई ने बताया कि उन्हें लड़के की उम्र 25 साल बताई गई थी, लेकिन वह 45 वर्ष का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें