फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दूल्हे के परिवर्तन करने निकली भाजपा: एसपी सिंह

Thu, 15 Dec 2016 11:48 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
बिना दूल्हे के परिवर्तन करने निकली भाजपा: एसपी सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
यूपी-100 योजना का शुभारंभ करने पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री डा. एसपी सिंह ने कहा कि भाजपा-बसपा ने मिलकर प्रदेश में दंगे कराए। पत्थर वाली सरकार की मुखिया बीबीसी मुस्लिमों को रिझाने के लिए सपा के बारे में गलत बयानबाजी कर रही है। जंगल में जितने हाथी नहीं है उतने हाथी उन्होंने पार्क में बनवा दिए।
विज्ञापन

प्रत्येक कागज के हाथी के मुखिया 5-10 करोड़ लेती है यह बातें बसपा छोड़कर गए उनकी पार्टी के लोग कहते हैं।


एसपी सिंह ने कहा कि बिना दूल्हा के भाजपा परिवर्तन करने निकली है। 73 सांसद होने के बाद  प्रदेश में कोई विकास नहीं कराया, ऊपर से नोटबंदी का तुगलकी फरमान जारी कर लोगों को लाइन में लगा दिया। अंबानी, अंडानी को लाभ पहुंचाने के यह किया गया। गरीब आदमी के अलावा अंबारी, अडानी कोई भी लाइन में नहीं दिखता है।

नोटबंदी से पांच सौ लोगों की मौत हो चुकी है। 56 इंच का सीना रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई भी वायदा नहीं निभाया। भाजपा वालों ने राम को धोखा दिया, परिवर्तन यात्रा अयोध्या पहुंचेगी, वहां की जनता जवाब देगी। कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित किए। प्रदेश सरकार में डायल-100, 102 एबुंलेंस, हाईवे, मेट्रो लाइन का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें