मौजूदा सरकार में दलितों की रोजी-बेटी सुरक्षित नहीं है। जंगलराज कायम है। दलित समाज भाईचारा कायम करके पुन: मायावती को प्रदेश में सत्ता में पहुंचाने का कार्य करें। यह बात जोन कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ ने नगर के जेएसवी कॉलेज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
बसपा कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि दलित समाज को तभी सम्मान मिलेगा जब आप भाईचारा कायम रखेंगे। शिक्षा और रोजगार के साथ साथ नौकरी पाने के लिए आपको अपनी वोट की ताकत का सही इस्तेमाल करना होगा। सपा सरकार ने दलितों के लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाआें को बंद कर दिया। उन्होंने बसपा शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि मायावती के शासन में गुंडों का स्थान जेल में था।
जबकि मौजूदा शासन में गुंडे दलितों की जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहे हैं। सम्मेलन में एमएलसी प्रताप सिंह सूरज सिंह, अमांपुर विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व मंत्री राजवीर सिंह, जहीर अहमद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष बलवीर भास्कर ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। संचालन जिला महासचिव धर्मेंद्र सोनी ने किया। इस मौके पर नीरज किशोर मिश्रा, सत्यप्रकाश गौतम, उत्साह भारद्वाज, तहसीलदार सिंह बघेल, केपी सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान, नेम सिंह राजपूत, पंकज प्रधान, रवेंद्र बघेल, राजकुमार जाटव आदि मौजूद थे।
पूर्व मंत्री राजवीर सिंह प्रत्याशी घोषित
आगरा जोन के तीनों कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड़, प्रताप सिंह, सूरज सिंह, संघरत्न सेठी ने पूर्व राज्यमंत्री राजवीर सिंह को जलेसर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी भी घोषित किया।