फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में कीर्तन कर जताया विरोध

Wed, 09 Apr 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट ​स्थित धरना स्थल पर ढोलक, मजीरा, चिमटा, थाली बजाकर प्रदर्शन करते ठगी के ​शिकार हुए ल - फोटो : कलेक्ट्रेट ​स्थित धरना स्थल पर ढोलक, मजीरा, चिमटा, थाली बजाकर प्रदर्शन करते ठगी के ​शिकार हुए लोग।
विज्ञापन
एटा। विभिन्न प्राइवेट कंपनियों द्वारा ठगी का शिकार हुए लाेगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर ढोलक, थाली, चिमटा, मजीरा बजाकर कीर्तन करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि हम सोए हुए प्रशासन को जगा रहे हैं।
विज्ञापन

एजेंटों को झूठे मुकदमे, प्रताड़ना, पलायन से बचाने, ठगी पीड़ितों का भुगतान कराने और उन्हें मुआवजा दिलाने के लिए ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पूरे भारत में पोंजी स्कीम जमा योजनाएं चल रही है। करीब तीन लाख कंपनी, सोसायटी, निजी फर्म स्वयं सहायता समूह, एनबीएफसी इत्यादि को सरकार ने बंद कर दिया और संसद ने सर्वसम्मति से बुड्स एक्ट 2019 बनाकर इनके पीड़ितों के जमा धन के दो से तीन गुना भुगतान की जिम्मेदारी सरकार को दी।
उन्होंने कहा कि ठगी पीड़ितों को भुगतान की गारंटी का अधिकार देने के लिए एक्ट बनाकर देशभर में लागू किया। प्रत्येक मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी को जमाकर्ता हित संरक्षण अधिकारी बनाकर ठगी पीड़ितों से आवेदन लेकर 180 दिन में उनके जमा धन के दो से तीन गुना भुगतान की व्यवस्था की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारा जमाकर्ता परिवार जपतप कई वर्षों से लगातार सत्याग्रह कर रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसके कारण हम सोए हुए प्रशासन को जगाने के लिए ढोलक, थाली, चिमटा, मजीरा बजाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। राजकुमार, राम सिंह, हृदेश कुमार, सरस्वती यादव, गुड्डी देवी, ज्योली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें