फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए 4 नमूने

Mon, 02 Jun 2025 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को एटा और जलेसर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के 4 नमूने लिए। अवागढ़ में कार्रवाई के दौरान बाजार बंद हो गया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम अवागढ़ पहुंची। यहां अल बेक नाम की बेकरी से बेकरी सॉर्टनिंग (खाद्य तेल) का नमूना लिया। टीम जब कार्रवाई कर रही थी, तभी पूरे बाजार में खबर फैल गई और व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर चले गए। इसके चलते टीम कहीं और निरीक्षण व सैंपल कार्रवाई नहीं कर सकी।
इसके बाद में बसुंधरा कस्बे में एक परचून की दुकान से वनस्पति तेल और एटा शहर में जीटी रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में संचालित मन्नत बेकरी से रस्क और बेकरी सॉर्टनिंग का नमूना लिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र सिंह, करतार सिंह, दिनेश भारती शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें