फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल असेंबली में गिरे बेहोश हुए पांच छात्र

Wed, 08 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोर्निंग असेंबली में एक घंटे तक खड़ा रहना छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रहा है। लगातार खड़े रहने से बच्चे बेहोश हो रहे हैं। आसिसी कांवेट स्कूल में लगातार दो दिनों से प्रार्थना स्थल पर छात्र-छात्राएं बेहोश होकर गिर रहे हैं। इसे लेकर अभिभावक भी परेशान हैं।
विज्ञापन




मंगलवार को खुले आसिसी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की असेंबली में आधा दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं बेहोश होकर गिर गए। बुधवार को और देर तक चली असेंबली में फिर चार पांच छात्र-छात्राएं चक्कर खाकर गिर गए। यहां उपस्थित स्टाफ इन्हें मेडिकल रूम में ले गया। जहां ग्लूकोज पीने के बाद बच्चे सामान्य हो सके। पूर्व में भी कई बार बच्चे बेहोश हो चुके हैं।

अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय प्रशासन को छात्रों को इतनी देर खड़ा नहीं रखना चाहिए।
नाम न छापने की शर्त पर छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रार्थना के अलावा प्रिंसिपल के संबोधन के चलते आधा घंटे से अधिक देर तक लगातार खड़े रहना पड़ता है। बुधवार को फादर के संबोधन के चलते और अधिक समय लगा। क्लास रूम में भी खड़े रहना पड़ा। इससे कई बच्चे बेहोश हो गए।
विज्ञापन



असेंबली स्थल पर टीन शेड पड़ा हुआ है। धूप की शिकायत नहीं रहती। बच्चे नियमित सामूहिक प्रार्थना में शामिल होते हैं। हां, इन दोनों दिन कुछ बच्चों को चक्कर आ गए थे। जो बाद में सामान्य हो गए।
विज्ञापन

- सिस्टर क्लेरिएट, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें