फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम नगरिया में छह घर जले

Sat, 04 Mar 2017 11:21 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
मकान में लगी आग से ‌न‌िकलता धुआं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के ग्राम ओम नगरिया में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। लपटों की जद में आने से छह घर और लाखों रुपये का सामान राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में एक महिला भी झुलस गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

ग्राम निवासी हरीशंकर के घर से उठी लपटें देखते ही देखते तेज हवाओं के कारण विकराल रूप अख्तियार कर ली। हरिशंकर का घर राख करने के बाद आग ने बदन सिंह, मुकेश, होरीलाल, लेखपाल व पप्पू के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान चूमती लपटें और पीड़ितों की चीख-पुकार से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर गांववाले जुट गए। दमकल को सूचना देने के साथ ही ग्रामीण आग बुझाने में जुटे। इस दौरान घर में रखे सामान को बाहर निकालने के प्रयास में हरीशंकर की पत्नी रामलली (45) भी झुलस गई। उसे बदायूं अस्पताल भेजा गया। वहीं दमकल और गांववाले कई घंटे जूझने के बाद आग पर काबू पा सके। हालांकि जब तक आग बुझाई जाती। छह घर और उनमें रखा राशन, कपड़ा, बिस्तर, बर्तन समेत सारा सामान राख हो चुका था। आग लगने की सूचना पर लेखपाल ओमकुमार ने भी आकर क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें