फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मधुमक्खियों के हमले से किसान की हालत गंभीर

Thu, 11 Dec 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले से घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में चलता इलाज। संवाद
विज्ञापन
एटा। खेत में पानी लगा रहे किसान पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास कर रहे किसान आए। इसके बाद गंभीर रूप से घायल किसान को मेडिकल कॉलेज लाए। यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना रिजोर क्षेत्र के गांव घंघुरिया निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि बेटा प्रवीन बृहस्पतिवार सुबह फसल में पानी लगा रहा था। उसी समय कहीं से मधुमक्खियों का झुंड आ गया और बेटे से चिपट गईं। उसकी चीख सुनकर आसपास काम कर रहे किसान वहां आ गए। यह लोग गंभीर रूप से घायल प्रवीन को उठाकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिलने पर मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें