फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां एक-दो नहीं पूरा परिवार ही निशानेबाज

Sun, 11 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यहां एक-दो नहीं पूरा परिवार ही निशानेबाज है। पिता ने जहां निशानेबाजी में गोल्ड मैडल हासिल किए हैं। वहीं मां भी निशानेबाजी में पीछे नहीं है। तीनों बेटे भी मां-बाप की तरह निशानेबाजी में माहिर हैं। जिला व प्रदेश स्तर पर खेलकर प्रशस्ति पत्र भी हासिल कर चुके हैं। तीनों भाईयों का सपना नेशनल स्तर पर गोल्ड मैडल जीतने का है। वे इसकी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन




जनपद न्यायालय में बाबू के पद पर कार्यरत नरेंद्र कुमार सिंह आजाद कालोनी लालपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता वासुदेव सिंह फुटबाल के नेशनल चैंपियन रहे हैं और निशानेबाजी में भी माहिर हैं। उनसे प्रेरित होकर उन्होंने निशानेबाजी सीखी और वर्ष 2008 व 2009 में आगरा के दयाल बाग में हुई प्रदेश स्तर की रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल हासिल किया। इसके अलावा 22 बोर रायफल स्टैंडर्ड ओपन साइट 50 मीटर शूटिंग थ्री पोजीशन पुरुष में कांस्य पदक भी हासिल किया है। जिला स्तर पर खेलकर भी कई बार चैंपियन बने हैं।  नौकरी के चलते वह खेल पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। उनकी पत्नी अंजू सिंह भी जिला स्तर पर आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। लेकिन घर के कामकाज की वजह से बाहर नहीं जा पाती हैं।




खास बात यह है कि नरेंद्र सिंह के तीनों बेटे भी मां-बाप के पद चिन्हों पर चल रहे हैं। तीनों जिला व प्रदेश स्तर पर खेल चुके हैं। फिलहाल पुणे में आयोजित होने जा रही नेशनल स्तर की रायफल शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। बेटों को नरेंद्र ही कोचिंग दे रहे हैं। उन्हें बेटों से उम्मीद है कि तीनों में से कोई एक गोल्ड मैडल जीतकर जिले का मान बढ़ाएगा।
विज्ञापन

---

नजर बेटों की काबलियत पर
सबसे बड़ा बेटा शिवम कुमार सिंह (19) भगवान शिव महाविद्यालय उम्मेदपुर एटा से बीएससी कर रहा है। 2008 में उसने निशानेबाजी सीखना शुरू किया। 2011 में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में स्कूल की तरफ से खेलकर पहला स्थान पाया।
---
दूसरे नंबर का बेटा सत्यम कुमार सिंह (16) अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज में 11वीं का छात्र है। पैर से अपाहित होने के बाद भी उसका हौसला कम नहीं हुआ। वर्ष 2011 में सैंथरी में हुई जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर उसने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सबसे छोटा बेटा सुंदर कुमार सिंह (14) भी अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज एटा में पढ़ता है। वर्ष 2012 में अलीगढ़ में हुई मंडल स्तर की प्रतियोगिता में अव्वल आने के बाद वर्ष 2014 में बड़ौत बागपत में हुई प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में खेलकर ट्राफी व प्रशस्ति पत्र हासिल किया। उसकी तमन्ना वैज्ञानिक बनने की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें