फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 21 हजार रुपये का चेक और मेडल पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Mon, 01 Jun 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में माध्यमिक ​शिक्षा विभाग और अमर उजाला द्वारा ससम्मानित किए गए यूपी बोर्ड के मेधावी।
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। एटा के विद्यार्थियों ने भी उनका संबोधन सुना। इसके छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। यहां विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, डीएम अरविंद सिंह ने अन्य अधिकारियों ने मेधावियों को 21 हजार रुपये की धनराशि का चेक, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए। अमर उजाला की ओर से भी सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्तिपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राज्यस्तरीय सम्मान समारोह के अंतर्गत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित किया। सीएम ने वर्चुअल संबोधन में मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, नवाचार, सकारात्मक सोच एवं उत्कृष्टता की भावना के साथ बढ़ने का संदेश दिया। सीएम ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से परहेज की सीख भी दी। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने विद्यार्थियों को चेक, मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।



अमर उजाला ने सम्मानित किए 21 मेधावी
अमर उजाला की ओर से भी 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्हें मेडल और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर उत्साह वर्धन किया गया। विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, डीएम के साथ-साथ मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, एडीएम न्यायिक रमेश मौर्य, उप जिलाधिकारी भावना विमल, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन




10वीं के ये मेधावी किए गए सम्मानित

- शालिनी, श्रीनिवास अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर जलेसर, 94.67

- वर्तिका, श्रीमती मुन्नी देवी इंटर काॅलेज धुमरी, एटा, 94.50

- आयुष कुमार, एमआरएस इंटर कॉलेज जैथरा, 93.50

- वैष्णो, आरडी साइंटेफिक इंटर कॉलेज, जैथरा, 93.50

- साक्षी, आरकेएसडी इंटर कॉलेज विलासपुर पुवायां एटा, 93.33

- देवेश कुमार, एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा, 92.83

- डिंपल दक्ष, जनता इंटर कॉलेज, लोया बादशाहपुर एटा, 92.83

- अर्जुन सिंह, केडी मेमोरियल स्कूल, असदपुर, 92.83

- अनू, कुंवर मनोहर सिंह इंटर काॅलेज, पुरांव आसपुर एटा, 92.67

- दिव्यांशी, आरडी इंटर कॉलेज अलीगंज, 92.67

- प्रिया, आरडी इंटर कॉलेज अलीगंज, 92.67



12वीं में सम्मानित किए गए मेधावी
रैंक- परीक्षार्थी,स्कूल का नाम, प्राप्तांक प्रतिशत
- विशेष राजपूत, एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा, 94

- प्रिया राठौर, आरडी इंटर कॉलेज अलीगंज, 93.80
- करिष्मा, एसएसडी इंटर कॉलेज, अलीगंज, 93.60

- दीपक कुमार, एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा, 91.60
- ब्रह्मशांत यादव, एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा, 91.20

- शालिनी राजपूत, एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा, 90.80
- ज्योति यादव, कुंवर मनोहर सिंह इंका, पुरांव आसपुर, 90.80

- प्रियांशी राजपूत, आरडी इंटर कॉलेज, अलीगंज, एटा, 90.80
- युवराज सिंह, एसडी इंटर कॉलेज, मोरचा नहर एटा, 90.60
- पूजा, एसडी इंटर कॉलेज, एटा, 90.60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें