योजना और वस्तु कला विद्यालय विजयवाड़ा में कासगंज की छात्रा नैना गुप्ता ने बैचलर आफ प्लानिंग की परीक्षा में टॉप करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। नैना की इस सफलता से परिवारीजन और शहर के लोगों ने खुशी जताई।
नैना गुप्ता नगर के स्वास्थ्य विभाग नेत्र परीक्षण अधिकारी विशन नारायन गुप्ता की पुत्री हैं। वर्ष 2011 में आईआईटी के जरिए आंध्र प्रदेश विजयवाड़ा के इंजीनियरिंग कालेज में प्रवेश मिला। विजयवाड़ा में पिछले सप्ताह नैना को मशहूर आर्किटेक्ट राज रेवाल ने गोल्ड मैडल दिया था। नैना ने दिल्ली की एमटेक की प्रवेश परीक्षा में भी टॉप किया है। अब उन्हें दिल्ली के प्लानिंग और आर्किटैक्ट में प्रवेश मिला है। पिता विशन नारायन ने बताया कि नैना की उपलब्धि उनके परिवार के लिए गौरव की बात है। नैना तीन भाई बहनों में बीच की है। वो सेना में भर्ती होना चाहती हैं।