फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म दिन पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद

Thu, 20 Aug 2015 06:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 कांग्रेस कमेटी ने कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिन मनाया गया। उनके प्रधानमंत्री काल में देश हित मे किए गए कार्यों को याद किया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष डा. शशि लता चौहान ने कहा कि राजीव गांधी देश के एक महान नेता थे। देश में आज जो विकास है वह उनकी देन है। उन्होंने देश को नई दिशा दी। आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण है। शहर अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि वह युवा भारत के निर्माता थे। पंचायतीराज व्यवस्था, संचार क्रांति उन्ही की देन है। पार्टी नेता इंदिरा गौड, सत्यप्रकाश गुप्ता ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान अब्दुल समद, इरशाद खान, चांद सलमानी, शाहिद नूर,श्याम बाबू सक्सेना, राजीव चौहान, बब्लू फारुखी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें