फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चालक को गोली मार खेत में फेंका शव

Mon, 18 Aug 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जिटौली गांव के पास सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर पहुंचे एएसपी क्राइम योगेंद्र सिंह। पुलिस वि
विज्ञापन
एटा। निधौली रोड पर गांव जिटौली से लगभग एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे खाई के बाद खेत में एक चालक का शव मिला है। गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। परिजन ने अज्ञात के खिलाफ थाना निधौली कलां में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव जिटौली निवासी दुर्गसिंह उर्फ छोटे ने बताया कि बड़े भाई विचित्रवीर उर्फ मटरू (47) हरियाणा में चालक का काम करते थे। रक्षाबंधन पर घर आए थे और शनिवार को हरियाणा चले गए।
पता नहीं क्यों सोमवार की सुबह घर वापस आ गए थे। दोपहर के समय गांव के बाहर लगभग 1 किलोमीटर दूर खेत में पशु चरा रहे लोगों ने शव पड़ा देखा तो घर पर सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही परिजन खेत पर पहुंचे और शव को देखा तो दाहिनी कनपटी पर गोली मारे जाने का निशान दिखा। इसके बाद थाना निधौली कलां में दुर्गसिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दो भाइयों में मटरू बड़ा था और इसका एक बेटा है। घटना क्यों हुई और क्या कारण रहा इसके बारे में परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह, सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह व थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
सीओ ने बताया कि जिस स्थान पर शव मिला है वहां किसी प्रकार के संघर्ष के निशान नहीं हैं। ऐसे में लग रहा है कि चालक को पहले नशा कराया गया होगा उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें