फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रदर्शनी में हुआ रसिया दंगल

Wed, 27 Jan 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय जिला कृषि औद्योगिक और विकास प्रदर्शनी के पंडाल में आयोजित विराट रसिया दंगल हाथरस के विजेंद्र और दिनेश कुमार सैनी अलीगढ़ के बीच हुआ। रात नौ बजे शुरू हुआ आयोजन सुबह सात बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन

शुभारंभ विजेंद्र शर्मा एंड पार्टी के कलाकारों नें मईया राखो लाज हमारी से किया। दिनेश सैनी छंगा एंड पार्टी ने भूतेश्वर बाबा रखियो लाज हमारी की वंदना प्रस्तुत की। गोहत्या के विरोध में बोलते हुए विजेंद्र शर्मा नें कहा कि ‘अरे मीडिया वालों तुम थोड़ा सा ध्यान इधर दो, समाचार पत्रों में मेरी छपबा यही खबर दो, गाय कटे नहीं एक देश में कटवा मेरा सिर दो, राष्ट्रीय पशु गऊ माता को मोदी घोषित कर दो’। इस पर जमकर तालियां बजीं। दिनेश कुमार छंगा ने ‘हालत देखो मेरे देश की मेरी भारत माता क्या हो गई है सूने से अपने मुख को मेरी भारत माता ढो रही है’, सुनाया। शुभारंभ पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, मेधाव्रत शास्त्री, डीजीसी संतोष सिंह आदि ने किया। अध्यक्षता महेशचंद्र गुप्ता, नन्नूमल गुप्ता, शिवप्रकाश गुप्ता, दयाराम पागल ने की। उपस्थित लोगों में बसंत पतझड़, प्रेम सिंह, राजश सिंह, जुगेंद्रपाल चौहान, यशपाल सिंह चौहान प्रधान, नीतेश यादव पत्रकार आदि मौजूद थे। संयोजक विशनपाल चौहान, सहसंयोजक भूपेंद्र गुप्ता, डा. विशाल गुप्ता, उमाकांत तिवारी, राजकुमार भरत, डा मनोज गुप्ता, प्रशांत सिंह चौहान ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें