फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हटाया जाएगा विवादित खोखा, आदेश तैयार

Thu, 14 Sep 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। बस स्टैंड के पास रविवार को पुलिस के सामने हुए संघर्ष और फायरिंग की घटना की जड़ एक खोखे को माना जा रहा है। जिसे हटाने के लिए आदेश तैयार हो गया है।
विज्ञापन



बस स्टैंड के पास ही स्थित शीतल पेय व अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले के खोखे पर 10 सितंबर को विवाद हुआ था। यहां एकत्रित हुए दो गुट अहम की लड़ाई में आपस में टकरा गए और मारपीट के साथ ही तमंचों से फायरिंग भी की गई। इतना दुस्साहस दिखाया गया कि पुलिस टीम के पहुंचने पर भी फायरिंग की जा रही थी। बाद में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि उप जिलाधिकारी अलीगंज को एक पत्र लिखा। जिसमें स्पष्ट किया है की खोखा ही विवाद का पर्याय बनता जा रहा है।


जिससे शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए प्रतिकूल स्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं। नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था स्थापित रखने के लिए इसको हटाया जाना अति आवश्यक है। पुलिस के इस पत्र पर उप जिला अधिकारी ने आदेश कर नगर पंचायत कार्यालय भेज दिया गया है। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम ने फोन पर बताया कि आज मैं एटा में हूं। आदेश प्राप्त होते ही चिह्नित खोखे को स्थानीय पुलिस की मदद से हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें