फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की हार सहर्ष स्वीकारः साक्षी महाराज

Wed, 11 Feb 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि दिल्ली में हुई भाजपा की हार को पार्टी ने सहर्ष स्वीकार किया है। हार की पार्टी समीक्षा करेगी। हार के कारणों पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई हार की कमियां अन्य प्रदेशों में होने वाले चुनावों में नहीं दोहराई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि चलो केजरीवाल के सहयोग से कम से कम दिल्ली कांग्रेस मुक्त हो गई।
विज्ञापन




बुधवार की दोपहर दिल्ली से एटा अपने शिकोहाबाद रोड स्थित आश्रम पहुंचे साक्षी महाराज पत्रकारों से रूबरू हुए। दिल्ली में हुई हार के लिए भाजपा जिम्मेदार है या फिर मोदी। इस सवाल के जवाब में वे बोले- साक्षी महाराज, क्योंकि साक्षी ने चार बच्चे कह दिए थे। क्या चार बच्चे पैदा करने वाले बयान से इस चुनाव पर असर पड़ा है, इस प्रश्न पर वे अपनी बात को घुमा गए। कहा, आदमी मीठा खाते-खाते ज्यादा मीठा हो जाता है। वैसे भी हम वर्ष 2014 से लगातार जीतते आ रहे हैं। दिल्ली में जो हार हुई है उसकी समीक्षा होगी।



साक्षी महाराज ने कहा कि आसाम, बंगाल, बिहार व यूपी यह चारों प्रदेश वर्तमान में भाजपा के टारगेट पर हैं। वहां जीत के लिए हम अभी से प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली में जिस कारण से हमें हार मिली है उन कमियों को यहां नहीं दोहराया जाएगा। आपके खिलाफ पार्टी कार्रवाई करने की बात कह रही है। इस सवाल पर साक्षी बोले, न कोई कार्रवाई विचाराधीन है, न कभी थी और न हो सकती है। मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं। पता नहीं मीडिया कहां से ऐसी बातें उछालती है।
विज्ञापन




आश्रम पर सांसद साक्षी महाराज कार्यकर्ताओं से मिले। वहां कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता राघवेंद्र गुप्ता के निधन पर उनके प्रेमनगर स्थित आवास पहुंचे, जहां परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद एटा-गंजडुंडवारा रोड पर बनाए गए मंदिर पहुंचे, जहां मूर्ति की स्थापना कराई। इस मौके पर पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा, विनीत गुप्ता सहित और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें