फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: साइबर क्राइम टीम ने 24 घंटे में पीड़िता को वापस दिलाई ठगी की रकम

Fri, 02 Jan 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। साइबर क्राइम टीम ने कार्रवाई करते हुए गलती से अनजान व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि को मात्र 24 घंटे में पीड़िता के खाते में वापस करा दिया। पीड़िता के खाते में पूरी 33332 रुपये की शत-प्रतिशत धनराशि सुरक्षित लौट आई।
विज्ञापन

सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत थाना सकीट क्षेत्र की एक महिला ने प्राथमिकी में लिखा कि गलती से एक अज्ञात खाते में 33332 धनराशि रुपये ट्रांसफर हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह ने थाना सकीट साइबर क्राइम टीम को जांच कर पीड़िता की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।
इसके बाद साइबर क्राइम टीम ने संबंधित बैंक से संपर्क कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। फिर कार्रवाई करते हुए ट्रांसफर की गई पूरी रकम पीड़िता के खाते में वापस कराई। इस कार्रवाई में कंप्यूटर ऑपरेटर रविकांत का विशेष योगदान रहा। अपने पैसे सुरक्षित वापस पाकर पीड़िता ने पुलिस का आभार जताया और साइबर क्राइम टीम की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें