फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 2 दिन से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा तड़प रहा गोवंश

Mon, 10 Feb 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
घायल अवस्था में हाईवे किनारे तड़पता गोवंश। - फोटो : घायल अवस्था में हाईवे किनारे तड़पता गोवंश।
विज्ञापन
एटा। शासन-प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी जिले में निराश्रित गोवंशों की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। 2 दिन से एक गोवंश हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय के सामने घायल अवस्था में पड़ा हुआ है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

गोवंश संरक्षण और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी लेने वाले लोग सिर्फ फोटोे और वीडियो बनवाने तक ही सीमित रह गए हैं। वास्तविकता की ओर इन लोगों का ध्यान हीं नहीं जाता है। जिसके कारण गोवंश हाईवे और खेतों में आज भी घूमते दिखाई दे रहे हैं। सड़कों पर घूमते गोवंश दुर्घटना का कारण तो बनते ही हैं, साथ ही घायल होने पर कई-कई दिनों तक सड़क किनारे पड़े दिखाई देते हैं। तब न तो कोई संगठन दिखाई देता है और न ही पशु चिकित्सक इनका उपचार करने पहुंच पाते हैं।
आसपास के लोग इनका उपचार कराते हैं या फिर यह गोेवंश तड़प-तड़प कर दम तोड़ देते हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के सामने दो दिन से एक गोवंश दुर्घटना में घायल होने के बाद सड़क किनारे पड़ा हुआ तड़प रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही चिकित्सक को भेजा गया है। उपचार करा गोवंश को गोशाला में भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें