फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बार-बेंच का समन्वय न्यायिक व्यवस्था का मजबूत आधार

Tue, 13 Jan 2026 10:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज में नवनिर्वाचित बार पदा​धिकारियों को शपथ दिलाते न्यायाधीश सचिन कुमार। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। तहसील बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को तहसील परिसर में हुआ। ग्राम न्यायालय के जज सचिन कुमार ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा कि बार और बेंच का समन्वय न्यायिक व्यवस्था का मजबूत आधार होता है।
विज्ञापन


न्यायाधीश ने बार की नई टीम को बधाई देते हुए अधिवक्ता हित में काम करने, बार की गरिमा बनाए रखने और न्यायिक कार्यों में सकारात्मक भूमिका निभाने के का आह्वान किया। समारोह में महेंद्र सिंह शाक्य को अध्यक्ष, अरविंद दुबे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवीश कुमार को निष्ठ उपाध्यक्ष, वेदप्रकाश यादव को सचिव, कमलेश वर्मा को सह सचिव, आनंद शाक्य को पुस्तकालयध्यक्ष, महेंद्रपाल कश्यप को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। समारोह में अमरवीर सिंह राठौर, केपी सिंह यादव, सुनील शाक्य, कृष्णवीर सिंह तोमर को वरिष्ठ सदस्य एवं विक्रम सिंह चंदन, नितिन कुमार, अरविंद सोनी, कुंदनवीर सिंह, धर्मेंद्र यादव, महीपाल यादव, रंजीत सिंह, राहत अली ने कनिष्ठ सदस्य की शपथ ली।

यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष की मौजूदगी में होगा शपथ समारोह

जलेसर। तहसील परिसर में बुधवार को अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ समारोह होगा। यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। चुनाव अधिकारी राजगोपाल यादव, विष्णु गोपाल दीक्षित ने बताया कि समारोह में राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव, सचिव दिजेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी शपथ लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें