भारत विकास परिषद के तत्वाधान में भारत जानो प्रतियोगिता का आयोजन ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता में तीन स्कूल डा. लोकमन दास पब्लिक स्कूल, ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राआें ने शिरकत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
स्पर्धा में में प्रतिभागियों को मौखिक सवाल के साथ-साथ लिखित परीक्षा भी देनी पड़ी। जिसमें कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के दो- दो छात्रों का ग्रुप बनाकर प्रतियोगिता संम्पन्न कराई गई। कनिष्ठ वर्ग में ब्राइटलैंड स्कूल के कक्षा आठ के छात्र अंकित बघेल, निधि राजपूत, वरिष्ठ वर्ग में डा. लोकमन दास पब्लिक स्कूल के कक्षा नौ की छात्रा प्रियंका पुंढ़ीर और निकिता सोलंकी प्रथम रहे। जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य आदित्य परिहार, ब्रज प्रांत के कृष्ण कुमार (कनक), नवनीत कुमार, राजीव सेठ सहित अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।