सकीट रोड़ पर अधूरा पड़ा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिका द्वारा सकीट रोड स्थित वार्ष्णेय इंटर कालेज के सामने बनवाया जा रहा सार्वजनिक शौचालय एक साल बाद भी अधूरा पड़ा है। पांच माह से शौचालय का निर्माण कार्य भी बंद पड़ा है। ऐसे में आसपास के लोगों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
नगर पालिका द्वारा वार्ड संख्या तीन में वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के सामने सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले पांच माह से शौचालय का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। शौचालय का पटान कर गेट लगा दिया है लेकिन अभी तक टाइल्स का कार्य पूरा नहीं हो सका है। शौचालय का संचालन नहीं होने के कारण आसपास के लोगों को खुले में शौच जाना पड़ता है।
ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि सकीट रोड पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य अधूरा है। इसका मुख्य कारण बिजली के तारों का शौचालय के ऊपर से निकलना है। बिजली के तार हटवाने के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा है। तार हटने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।