फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में होगा माहेश्वरी समाज का सम्मेलन

Thu, 29 Oct 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पल्तानी ने कहा कि पूर्वी मध्य एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के संयुक्त प्रयासों से माहेश्वरी स्वयंवर परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह स्वयंवर से जुड़ा परिचय सम्मेलन ऐतिहासिक परिचय सम्मेलन बनेगा। इसको लेकर सभी इकाईयां व्यवस्थाओं में जुटी हुई हैं। उन्होंने माहेश्वरी समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपने नामांकन कराने की अपील की है।
आयोजन के संबंध में बुधवार रात्रि को जिला माहेश्वरी समाज की बैठक हुई।
कार्यक्रम के संयोजक संतोष माहेश्वरी ने परिचय सम्मेलन के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिचय सम्मेलन 19 एवं 20 दिसंबर को वृंदावन में किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि इसकी पंजीकरण प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। परिचय सम्मेलन के संबंध में बैठक के दौरान सभा के लोगों ने अपने-अपने सुझाव दिए। इस दौरान सुरेंद्र केला, श्यामसुंदर मूना, रजनीकांत माहेश्वरी, प्रमोद कांकाणी, राजकुमार जाखेटिया, शेष कावरा, दीपक मराठा, संजय धूपड़, महेंद्र चांडक, पंकज खटौड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें