फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोली लगने से घायल युवक की हालत खतरे से बाहर

Tue, 15 Apr 2025 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती अनिल कुमार से हाल पूछते केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल। - फोटो : आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती अनिल कुमार से हाल पूछते केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल।
विज्ञापन
एटा। कस्बा व थाना जलेसर के मोहल्ला रामबाबू गली में सोमवार सुबह मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले दलित युवक को एक शिक्षक ने गोली मारी थी।। गंभीर रूप से घायल युवक काे आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला रामबाबू गली में डॉ. रामबाबू कुशवाह का क्लीनिक है। उनके मेडिकल स्टोर पर राजा का रामपुर निवासी अनिल कुमार काम करता है। सामने सेवानिवृत पुलिसकर्मी का बेटा दिनेश यादव रहता है, जो कि मूल रूप से काजी बदनपुर का निवासी है। वह घर में छात्रों को कोचिंग पढ़ाता है। आरोप है कि अनिल कुमार एससी समुदाय से है, इसलिए दिनेश यादव उसको मेडिकल स्टोर पर नौकरी नहीं करने देना चाहता। इसी के कारण सोमवार को दिनेश यादव ने अनिल कुमार के पेट में तमंचे से गोली मार दी। आंबेडकर जयंती के दिन इस घटना के कारण एससी समुदाय के लोगों में काफी आक्रोश रहा था और उन्होंने बवाल भी किया।
गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार को डॉ. रामबाबू ने आगरा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। भाई राजकुमार ने बताया कि आगरा में अनिल का उपचार चल रहा है और सोमवार को ऑपरेशन के बाद हालत में सुधार हुआ है। सोमवार की देर शाम केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद एसपी सिंह बघेल घायल अनिल को देखने अस्पताल में पहुंचे। स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए चिकित्सकों से बेहतर उपचार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें