फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मां-बेटे की हालत स्थिर, दर्ज नहीं कराई गई रिपोर्ट

Sun, 27 Jul 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। चक्की की खुटाई करते समय विवाद के बाद शनिवार को चाचा ने भतीजे और भाभी को गोली मारकर घायल कर दिया था। पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर में यह घटना हुई थी। दोनों ही घायलों का आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है और हालत स्थिर बनी हुई है। घायल पक्ष की ओर से अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

गांव धर्मपुर में शनिवार सुबह घर के सामने चक्की की खुटाई करते समय अमर सिंह और भतीजे सुखवीर के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर अमर सिंह ने तमंचा निकाला और भतीजे पर फायर कर दिया। गोली सीधे कंधे के नीचे पीछे लगी और छाती को चीरती हुई आरपार हो गई। आवाज और चीख-पुकार सुनकर घायल की मां गीता बचाने दौड़ीं तो उनको भी गोली मार दी जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सक ने हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। एसएन मेडिकल कॉलेज में दोनों घायलों का उपचार चल रहा है और स्थिति स्थिर बनी हुई है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, जिसकी वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। फिर भी पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें