फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: समिति को चलते नहीं मिले दूसरे एफपीओ

Sun, 24 Aug 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। व्यक्ति की एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के खिलाफ शिकायत के बाद शनिवार को मंडल स्तरीय जांच समिति गांव मानपुरा पहुंची। समिति को एक एफपीओ ही संचालित होता मिला।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया कि मानपुरा के विनोद कुमार कई एफपीओ संचालित कर रहे हैं। इससे अन्य किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। मामले की जांच के लिए शासन की ओर से अलीगढ़ मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई। इसमें उप निदेशक कृषि रक्षा सतीश मलिक और एटा के जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह को सदस्य बनाया गया।
तीनों अधिकारी शनिवार को गांव में पहुंचे। संयुक्त कृषि निदेशक ने बताया कि मौके पर जांच में पाया गया कि निदेशक के रूप में विनोद कुमार की पत्नी के नाम से एफपीओ संचालित है। एक एफपीओ में डायरेक्टर विनोद कुमार हैं, लेकिन इसका पंजीकरण नहीं कराया गया है और यह संचालित नहीं किया जा रहा है। यह भी कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा एक से अधिक एफपीओ के संचालन पर किसी तरह का प्रतिबंध भी नहीं है। जांच रिपोर्ट बना ली गई है जो शासन को भेजी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें