फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
जीटी रोड पर रिमझिम बारिश में गुजरते लोग । संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले में बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे जो दिन भर बने रहे। वहीं दोपहर में रिमझिम बारिश हो गई। पूरे दिन सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। ठंड बढ़ने से लोग कांप उठे। बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे। धूप तो निकली नहीं, दोपहर करीब दो बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

जबकि बारिश बंद होने के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। जिसकी वजह से लोग ठंड से कांपते नजर आए। कार्यालयों में अधिकारी, कर्मचारी हीटर से हाथ सेकते रहे। वहीं बाहर सड़क व गलियों में लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते रहे। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम होते ही लोग अपने घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें