शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ रहा है। वहीं, पुलिस-प्रशासन की
कार्रवाई केवल खानापूर्ति तक ही सिमट कर रह गई है।
शुक्रवार को भी जीटी
रोड, गांधी मार्केट, ठंडी सड़क आदि स्थानों पर जाम के हालात बने रहे। रोग
की तरह बनता जा रहा जाम का इलाज नहीं हो रहा है। अतिक्रमणकारियों के चलते
शहर ही नहीं, अब गली-मोहल्ले भी जाम की चपेट में दिख रहे हैं। शुक्रवार को
पूरे दिन शहर जाम की चपेट में रहा। जाम के चलते घंटों रोडवेज बसों के साथ
अन्य वाहन फंसे रहे। जाम से त्रस्त लोगों को मिनटों का सफर घंटों में तय
करना पड़ रहा है। सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस भी नहीं दिखाई देती है। सीओ सिटी
करन सिंह का कहना है कि जाम की समस्या को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा
है।