फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शहर में अवैध होर्डिंग की भरमार, महापुरुषों की प्रतिमाएं अटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में अवैध होर्डिंग की बाढ़ सी आ गई है। हर तिराहे-चौराहे पर होर्डिंग्स का अंबार लगा हुआ है। इसकी वजह से शहर की शोभा बिगड़ रही है। होर्डिंग के मकड़जाल की वजह से शिक्षण संस्थाओं से लेकर महापुरुषों की प्रतिमाएं तक अटी नजर आ रहीं हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा शहरी क्षेत्र में होर्डिंग लगाने के लिए टेंडर किया जाता है। उसके बाद ही चिह्नित स्थानों पर होर्डिंग लगाए जा सकते हैं, लेकिन इस नगर पालिका में ऐसा नहीं है। यहां एक होर्डिंग लगाने का हर माह 300 रुपये किराया बिना ठेका सीधे लिया जाता है। जो यूनीपोल लगे हुए हैं उनका तो टेंडर उठा है। इसके अलावा शहर में अवैध तरीके से हर तिराहे और चौराहे पर होर्डिंग का अंबार लगा हुआ है। जिसका जहां मनचाहे, वहां होर्डिंग लगवा लेता है।

शहर में 110 की जगह, लगा देते हैं दोगुने से भी ज्यादा
नगर पालिका ने शहर में कुल 110 स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने के स्थान चिह्नित हैं। ठेके के आधार पर पालिका प्रशासन से अनुमति लेकर इन स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए जा सकते हैं। मगर वर्तमान में 110 की जगह 250 से अधिक स्थानों पर होर्डिंग लगे हुए हैं। कई स्थानों पर अवैध तरीके से होर्डिंग-बैनर तथा पोस्टर लगाकर शहर की शोभा को बिगाड़ दी गई है।
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह अवैध होर्डिंग व बैनर का अंबार लगा हुआ है। इसके कारण शहर की शोभा बिगड़ रही है। पालिका प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -मयंक कुमार, ठंडी सड़क
शहर में हर तिराहे-चौराहे पर मनमाने ढंग से होर्डिंग लगा दिए जाते हैं। फिर चाहें वो स्कूल के सामने हों या किसी महापुरुष की प्रतिमा, उसको ढक दिया जा रहा है। -शिवम कुमार, जीटी रोड
-
शहर में जहां कहीं भी इस प्रकार से होर्डिंग्स या बैनर लगे हैं, उनको दिखवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विज्ञापन प्रभारी को निर्देशित किया जाएगा। -रामनयन, एएसडीएम व प्रभारी ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें