जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक घायल हो गया। उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। मामले की रिपोर्ट घायल युवक ने दर्ज करा दी है।
थाना जैथरा के गांव रूपधनी निवासी राघवेंद्र का गांव के ही ब्रह्मानंद से जमीन का विवाद चल रहा है। बुधवार को विवाद के बाद ब्रह्मानंद अपने साथी विक्रम और बेटे दीपक के साथ सुबह करीब सात बजे उसके घर आ धमका और गाली-गलौज करने लगा। विरोध जताने पर उन लोगों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली राघवेंद्र के सिर को छूती हुई निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा में भर्ती कराया।
जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की रिपोर्ट राघवेंद्र ने ब्रह्मानंद विक्रम और दीपक के विरुद्ध दर्ज कराई है। राघवेंद्र का आरोप है कि हमलावरों ने उसके छोटे भाई से जबरन जमीन का बैनामा करा लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।