फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम गृह के विरोध में व्यापारी

Wed, 21 Jan 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बन रहे पोस्टमार्टम गृह के निर्माण के विरोध में बुधवार को व्यापारी सड़कों पर उतर आए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (मिश्रा गुट) के बैनर तले व्यापारियों ने शहर में जुलूस निकाला। बाद में कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम प्रशासन लालमणि मिश्र को ज्ञापन सौंपा। इसे तत्काल रुकवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन





बुधवार दोपहर व्यापारी बाबूगंज बाजार में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां डीएम के नाम एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। व्यापारी नेताओं का आरोप है कि जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम गृह बनने के बाद कई विसंगतियां पैदा हो जाएंगी। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि शहर में जाम के हालात वैसे ही हर समय रहते हैं, अस्पताल में इसका निर्माण होने के बाद शव के साथ आने वाली भीड़ से जाम के हालात और पैदा होंगे। वहीं, इसका निर्माण होने से अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी परेशानी होगी, इसलिए इसका निर्माण यहां न कराकर शहर से बाहर कराया जाए।




ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री दिनेश वार्ष्णेय, युवा जिलाध्यक्ष अतुल राठी, नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, डेविड जैन, जहीर अहमद, अवधेश यादव, कैलाश जैन, अमित गुप्ता व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें