फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सांड़ ने सींग से फाड़ा किसान का पेट और गला, रेफर

Sat, 09 Nov 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला भज्ज में शनिवार को खेत पर काम कर रहे बुजुर्ग किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। पटककर पेट फाड़ दिया, गले में सींग घुसा दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को सीएचसी से रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि चाचा भगवान दास (65) परिवार के साथ खेत पर घास काट रहे थे। तभी अचानक सांड़ आ गया। जब भगवान दास ने इसे भगाने का प्रयास किया तो सांड़ हमलावर हो गया और उन्हें खेत में ही पटक दिया। इसके बाद कई टक्कर मारी जिससे पेट फट गया और आंतें बाहर आ गईं। वहीं गर्दन में सींग घुस गया। परिजन बुजुर्ग की तरफ दौड़े और सांड़ को भगाया। इसके बाद मोटरसाइकिल से अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने घायल किसान की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार बुजुर्ग की हालत चिंताजनक है। सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें